फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Young man commits suicide by jumping from train

Mahoba News: युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

Mon, 06 May 2024 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 06 May 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by jumping from train
कबरई (महोबा)। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर मकरबई रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से कटा युवक का शव मिला। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मकरबई खोड़ा गांव निवासी रोहित यादव ने बताया कि रविवार की रात नौ बजे परिवार के लोग भैंस ढूंढने के लिए खेतों में गए थे। उसका छोटा भाई छोटेलाल (35) और मां घर पर थे। इस दौरान मां पानी लेने अंदर चली गईं। तभी छोटेलाल घर से बिना बताए निकल गया। परिजनों ने रात में ही गांव व रिश्तेदारी में ढूंढा लेकिन कोई सुराग नही लगा।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह चरवाहों ने मकरबई रेलवे क्राॅसिंग के पास युवक का ट्रेन से कटा शव देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने बताया कि छोटेलाल मानसिक रूप से कमजोर था। उसने ट्रेन से कटकर जान दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed