फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Work should be carried out as per the prescribed standards

Mahoba News: निर्धारित मानकों के तहत कराया जाए कार्य

Thu, 22 Oct 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Work should be carried out as per the prescribed standards
महोबा। डीएम प्रभास कुमार ने बृहस्पतिवार को गोरखगिरि पर्यटन परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए। निरीक्षण में डीएम ने पर्यटन परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों व विभिन्न प्रावधानों का अवलोकन किया और परियोजना की प्रगति व व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम ने परियोजना में मिलें कमियों को तत्काल दूर करने के संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं को निर्देश दिए। कहा कि शेष कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परियोजना के कार्यों में आवश्यक सुधार करते हुए कमियों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि गोरखगिरि पर्यटन परियोजना जिले में पर्यटन सुविधाओं की विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। निर्देश दिए कि परियोजना के सभी प्रावधानों को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करते हुए कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जाए। निरीक्षण में जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. चित्रगुप्त श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed