फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Work on mini stadiums should be started within a week.

Mahoba News: एक सप्ताह के अंदर शुरू कराया जाए मिनी स्टेडियमों का कार्य

Wed, 03 Dec 2025 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 03 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Work on mini stadiums should be started within a week.
महोबा। नए खेल के मैदानों का निर्माण और उनको मिनी स्टेडियम के रूप में तैयार करने व पुराने खेल मैदानों के कायाकल्प करने के उद्देश्य से मंगलवार को डीएम गजल भारद्वाज ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर मिनी स्टेडियमों का कार्य शुरू कराया जाए और उसकी फोटोग्राफी भी कराई जाए। चयनित स्टेडियमों की बेहतर ढंग से डिजाइन तैयार कर अगली बैठक में प्रस्तुत की जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिले के प्रत्येक विकासखंड में दो खेल मैदान व मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। खेल मैदान में क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबाल, फुटबॉल, कुश्ती और रनिंग ट्रैक की सुविधा होगी। ताकि, विभिन्न प्रकार के ट्रैक व फील्ड गेम्स हो सकें। दर्शक दीर्घा, प्रशासनिक भवन, भंडार गृह, शौचालय आदि का भी निर्माण कराया जाएगा। यह निर्माण विभिन्न मदों की धनराशि के कन्वर्जेंस से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed