{"_id":"6adcf4854d89ad395a015af1","slug":"young-scientists-of-the-district-will-prepare-short-research-papers-mahoba-news-c-225-1-mah1001-129960-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: लघु शोध पत्र तैयार करेंगे जनपद के बाल वैज्ञानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: लघु शोध पत्र तैयार करेंगे जनपद के बाल वैज्ञानिक
विज्ञापन
महोबा। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिलास्तरीय आयोजन 28 अक्तूबर को शहर के साईं कॉलेज ऑफ एजुकेशन में होगा। इसके तहत जनपद के बाल वैज्ञानिक लघु शोध पत्र तैयार करेंगे। इससे बच्चों में वैज्ञानिक शोध के प्रति रुझान बढ़ेगा।
जिला समन्वयक जितेंद्र राठौर ने बताया कि 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के छात्र विज्ञान विधि से छोटी-छोटी परियोजनाएं तैयार कर जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रस्तुत करेंगे। 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में सहभागिता के लिए मुख्य विषय सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार निर्धारित किया गया है। इसके पांच उप विषय अपशिष्ट प्रबंधन, ऊर्जा के लिए अन्वेषण, वर्षा जल संचयन, खाद्य, कृषि व स्वास्थ्य और सतत विकास के लिए भारतीय ज्ञान प्रणाली का अनुप्रयोग शामिल हैं।
कार्यक्रम में दो-दो बच्चों के समूह में शोधपरक प्रोजेक्ट तैयार किए जाएंगे। इससे बच्चों का ज्ञानवर्धन होने के साथ ही उनमें सोचने व समझने का नजरिया बदल जाएगा और वह अपने भविष्य को तार्किक कसौटी पर कसने के साथ ही सही तरीके से संवार सकेंगे। जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बेहतर प्रदर्शन कर चयनित होने वाले बच्चे प्रदेश स्तर पर हिस्सा लेंगे।