फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Person with a disability dies from fever; nine patients admitted within 24 hours

Mahoba News: बुखार से दिव्यांग की मौत, 24 घंटे में नौ मरीज भर्ती

Sat, 24 Oct 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Person with a disability dies from fever; nine patients admitted within 24 hours
फोटो 24 एमएएचपी 07 परिचय-जिला अस्पताल के कक्ष में मरीजों को देखते डॉ. राकेश भट्ट। संवाद
महोबा। जिला अस्पताल में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शुक्रवार को बुखार से एक दिव्यांग की गई मौत हो गई। पिछले एक सप्ताह में बुखार से मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। शनिवार को लैब में 49 मरीजों के ब्लड सैंपलों की जांच में एक में डेंगू और तीन में टाइफाइड की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को ओपीडी में 752 मरीज पहुंचे। इसमें बुखार, जुकाम, पेटदर्द, डायरिया के मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही। इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब में 164 मरीजों के ब्लड सैंपल लिए गए। 24 घंटे में बुखार से पीड़ित तृषिका, योगेंद्र, शम्सुद्दीन, गयादीन, आर्यांश, रघुवीर, रचित, मोहन और अरमान की हालत नाजुक होने पर वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के पवा गांव निवासी दिव्यांग नरेश (32) एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। शाम को उसकी हालत बिगड़ गई। पिता घासीराम उसे जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि तेज धूप व सुबह-शाम पड़ रही ठंड से लोग बीमार हो रहे हैं। ऐसे में बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है। साथ ही खानपान में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जरा सी दिक्कत होने पर लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुखार में क्या करें
-शरीर में पानी की कमी से बचने को खूब पानी पिएं।
-शरीर को रिकवर करने के लिए सात से नौ घंटे नींद लें।
-डॉक्टर की सलाह से दवाएं लें।
-आसानी से पचने वाला हल्का भोजन लें।
क्या न करें
-ठंडे पानी से न नहाने से बचें।
-चाय, कॉफी, सोडा और शराब का सेवन न करें।
-खुले में रखे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
-बुखार में भूख कम लगती है, इस पर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पौष्टिक आहार लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed