फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Work of Arjun Assistant Project will be completed soon

जल्द ही पूरा होगा अर्जुन सहायक परियोजना का कार्य

Mon, 08 Jul 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Work of Arjun Assistant Project will be completed soon
गोष्ठी में बोलती संयुक्त सचिव - फोटो : MAHOBA
महोबा। भारत सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय की संयुक्त सचिव निगार फातिमा हुसैन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जलशक्ति अभियान के तहत जनपद स्तरीय जल गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें भारत सरकार से नामित टेक्निकल अधिकारी सीएस नेगी और निदेशक डीजीसी दलपत सिंह ने जिले में जल संरक्षण अभियान को गति देने के लिए उपस्थित अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व स्वयं सहायता समूह की सखियों को जानकारी दी। गोष्ठी में बताया कि अर्जुन सहायक परियोजना का कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही इसे पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जल गोष्ठी में जिलाधिकारी सहदेव ने बताया कि जनपद में जल संचयन एवं संरक्षण के लिए सिंचाई, लघु सिंचाई, कृषि, भूमि संरक्षण, सिंचाई एवं जल संसाधन, जलनिगम, पंचायतीराज, वन, उद्यान, ग्राम्य विकास आदि विभागों द्वारा कुल 10096.69 लाख रुपये की कार्य योजना तैयार की गई है। इससे जनपद में जल संरक्षण बड़े पैमाने पर कार्य किया जाएगा। ताकि जनपद में जल की समस्या न रहे। कहा कि इन कार्ययोजनाओं के अंतर्गत तालाबों एवं कुओं का जीर्णोद्धार, बंधी, चेकडैम निर्माण, खेत तालाब तथा एकीकृत वाटर शेड प्रबंधन के कार्य कराए जाएंगे। उन्होंनें बताया कि जनपद की सबसे महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजना अर्जुन सहायक नहर को पूर्ण करने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इससे जनपद में पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो सकेगा। 1 जुलाई से 15 सिंतबर तक जल संरक्षण अभियान चल रहा है।
विज्ञापन

गोष्ठी में सीडीओ हीरा सिंह, एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह, डीडीओ आरएस गौतम, परियोजना निदेशक डीएन पांडेय सहित जनपद के सभी तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed