फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Women's demonstration on drinking water problem

पेयजल समस्या को लेकर महिलाओं का तहसील में प्रदर्शन

Sat, 04 Dec 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Women's demonstration on drinking water problem
महोबा। शहर के सुभाष नगर में पाइपलाइन न डाले जाने से लोग सर्दी के मौसम में बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न होने से नाराज मोहल्लेवासियों ने शुक्रवार को तहसील पहुंच प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या का निस्तारण न होने पर छह दिसंबर से तहसील परिसर में अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सुभाष नगर वार्ड निवासी सुुनीता, संतोषी, रामा, गोमती, माया, गीता, शिवदेवी, सोमवती, राजा सिंह, रंजीत, मुबारक, शिवनारायण आदि लोगों ने तहसील पहुंच पेयजल समस्या पर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। एसडीएम जितेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपकर बताया कि उनके मोहल्ले में पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है। जिससे लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। पाइपलाइन बिछाए जाने के लिए डीएम, विधायक, सांसद व प्रदेश के मुख्यमंत्री को पद भेजे गए। समाधान दिवस में कई बार शिकायत दर्ज कराई लेकिन आजतक जल निगम व जल संस्थान ने समस्या के समाधान को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे लोगों को दिक्कत हो रही है। चेतावनी दी कि पेयजल समस्या का समाधान न होने पर वह अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed