फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Women mesmerized with their Garba-Dandiya performance

Mahoba News: गरबा-डांडिया के लिए महिलाओं में दिखा उत्साह

Thu, 15 Oct 2026 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Women mesmerized with their Garba-Dandiya performance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। नवरात्र पर्व पर मां चंद्रिका उत्सव समिति की ओर मंगलवार की रात शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भव्य गरबा और डांडिया नृत्य का आयोजन हुआ। जिसमें 350 से अधिक महिलाओं व युवतियों ने हिस्सा लिया। सामूहिक गरबा नृत्य की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। युवतियों ने तलवारबाजी के साथ गरबा करते हुए आत्मरक्षा का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की आरती के साथ हुई। इसके बाद बालिकाओं ने पंजाबी गीत पर डांडिया नृत्य पेश किया। तरुणाई तलवार की प्रस्तुति में समृद्धि जाटव, श्रद्धा रावत, अर्पिता शुक्ला, रिया पाटकर, तनु तिवारी और ईशा सिंह ने शानदार प्रस्तुति दी। छाया तिवारी एंड टीम ने लटा पटा गीत पर सामूहिक गरबा नृत्य की प्रस्तुति से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात चले कार्यक्रम में विभिन्न गीतों पर घूमर, राजस्थानी व मिक्सअप नृत्य की प्रस्तुतियों ने शमां बांधे रखा।
विज्ञापन

समिति की ओर से यह कार्यक्रम पिछले नौ सालों से अनवरत किया जा रहा है। इस मौके पर भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की बहन डिंपल यादव, प्रभारी जिला जज ध्रुव राय की पत्नी अनुपमा राय, एडीजे पॉक्सो अधिनियम संदीपा चौहान, किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट प्रज्ञा सिंह, खुशबू अरजरिया, ममता यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed