फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Women adopted employment by forming self-help groups

स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाओं ने अपनाया रोजगार

Fri, 28 Feb 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Women adopted employment by forming self-help groups
महोबा। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर आर्थिक रूप से संपन्न होने के साथ-साथ घर का बोझ उठा रही हैं। महिलाओं के कमाने से अब बच्चों को अच्छी परवरिश के साथ-साथ बेहतर शिक्षा भी मिल रही है। साथ ही अब पति पर भी खर्च का बोझ कम हो गया है।
विज्ञापन

विकासखंड जैतपुर के ग्राम बुधवारा में महिलाओं ने समूह बनाकर रोजगार के साधन अपनाए हैं। कोई समूह के माध्यम से कढ़ाई-बुनाई, किराना व्यवसाय तो कोई रस्सी बनाकर रोजगार अपना रहा है। इससे महिलाओं को घर बैठे गांव में रोजगार मिल रहा है। साथ ही महिलाओं की झिझक भी खत्म हो रही है और महिलाओं में आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है। महिलाओं द्वारा चलाई जा रहे निजाम सहायता समूह में 13 महिलाएं और लक्ष्मी सहायता समूह में 12 महिलाएं जुड़ी हैं। नियोजन निधि के तहत इन समूहों को आर्थिक सहायता दी जाती है। जिससे महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर आगे बढ़ सके। महिलाओं ने स्टेट बैंक से समूह के माध्यम से दो साल पहले पहले ऋण लिया। जिसे रोजगार करके अदा कर दिया और अब बचत के पैसे से रोजगार कर रही हैं।
विज्ञापन

आचार बनाकर बढ़ा रहीं परिवार की आय
ग्राम बुधवारा निवासी जानकी देवी कहती हैं कि वह डेढ़ साल पहले समूह से जुड़ी थीं। समूह में रहकर उन्होंने आचार बनाना सीखा। इसके बाद उसकी बिक्री कर परिवार चला रही है। समय मिलने पर मच्छरदानी की सिलाई करके भी आय के साधन बढ़ाए हैं। इससे अब बच्चों की भी अच्छी परवरिश हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिलाई करके अपनाया रोजगार
निजाम स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सफीना कहती हैं कि उन्होंने दो साल पहले समूह बनाया। समूह के जरिए उन्होंने बैंक से ऋण लेकर कुछ मशीनें खरीदीं। गांव की तमाम महिलाओं को सिलाई सिखाकर रोजगार से जोड़ा। आज समूह की महिलाएं सिलाई करके परिवार चला रही हैं। सफीना भी गांव में सिलाई करके बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed