फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Woman thrown out of house for not meeting dowry demand

Mahoba News: दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को घर से निकाला

Thu, 21 Sep 2023 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Woman thrown out of house for not meeting dowry demand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। दहेज में चार लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना पनवाड़ी के स्योड़ी गांव निवासी वंदना की शादी जनपद हमीरपुर के कस्बा राठ निवासी अवधेश के साथ 11 फरवरी 2020 को हुई थी। शादी के बाद ससुरालीजन वंदना को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। 25 दिसंबर 2022 को ससुरालीजनों ने वंदना के साथ मारपीट की और पानी भरे टब में मुंह डुबाकर जान से मारने का प्रयास किया। इसके बाद ससुरालीजन गर्भवती महिला को गांव के बाहर छोड़कर लौट आए। पीड़िता ने घटना की तहरीर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पति अवधेश, ससुर शालिकराम, सास निशा, ननद सीता और जीजा अनूप के खिलाफ मारपीट, धमकी व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed