{"_id":"6908f89310b47708eb0df677","slug":"woman-killed-in-vehicle-collision-husband-injured-mahoba-news-c-223-1-hmp1028-132093-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: वाहन की टक्कर से महिला की जान गई, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: वाहन की टक्कर से महिला की जान गई, पति घायल
Tue, 04 Nov 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
राठ। पति के साथ बाइक से मायके जा रही महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर पर गंभीर चोट महिला की मौत की वजह बनी।
चिकासी थाने के अमरपुरा गांव निवासी बृजकिशोर पाल ने बताया कि रविवार की शाम उनके भाई अजय पाल (30), पत्नी ममता (27) के साथ मुस्करा थाने के बिहूनी गांव अपनी ससुराल जा रहे थे। हमीरपुर रोड पर गहरा चौकी के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने ममता को मृत घोषित कर दिया। वहीं अजय पाल को मेडिकल काॅलेज उरई रेफर किया गया है। बृजकिशोर ने बताया कि भाई के दो पुत्र आयुष व धनेंद्र अपने मामा के यहां बिहूनी गांव में रहते हैं। भाई अपनी पत्नी के साथ बाहर रहकर मजदूरी करता था। दीपावली त्योहार के बाद काम पर जाने से पहले दोनों अपने बच्चों से मिलने जा रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।