फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Woman injured after falling from roadways bus dies during treatment

Mahoba News: रोडवेज बस से गिरकर घायल महिला की इलाज दौरान मौत

Fri, 03 Jul 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Woman injured after falling from roadways bus dies during treatment
महोबा । रोडवेज बस से गिरकर घायल हुई महिला की इलाज दौरान मौत हो गई। महोबा डिपो की रोडवेज बस बृहस्पतिवार को गोरखपुर से महोबा आ रही थी। ग्राम कहरा निवासी संपत (42) बस में भरुआ-सुमेरपुर से सवार हुई। जैसे ही बस ग्राम बरबई के पास पहुंची, तभी संपत चलती बस से नीचे गिर गईं। इससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद बस चालक मोहम्मद शारिक ने बस रोकी। परिचालक रामवीर और अन्य यात्रियों की मदद से घायल महिला को बस में बैठाया गया और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डाक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन

-------------
गोवंश से क्रूरता की सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठन के पदाधिकारी
महोबा। गोवंश के साथ क्रूरता करने की शिकायत पुलिस से की गई है। शहर के मोहल्ला यशोदानगर निवासी देवीशंकर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पड़ोस में गुलाब सिंह के मकान में एक व्यक्ति किराए से रहता है। दो जुलाई की शाम करीब छह बजे उसने उसके पांच माह के गोवंश (बछिया) के साथ क्रूरता की और इसके बाद अप्राकृतिक कृत्य किया। सूचना पर हिंदू संगठन के लोग पहुंचे और इसकी सूचना शहर कोतवाली में दी। देवीशंकर का कहना है कि आरोपी रेलवे कर्मी है और बांदा में तैनात है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। शहर कोतवाल मनीष पांडेय का कहना है कि घटना की जांच कराकर प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed