{"_id":"64f0e68171ab8931410eccd7","slug":"woman-hanged-herself-in-domestic-dispute-mahoba-news-c-225-1-mah1001-1285-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: घरेलू कलह में महिला ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: घरेलू कलह में महिला ने फंदा लगाकर दी जान
Fri, 01 Sep 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के ऐंचाना गांव में घरेलू विवाद के चलते महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
ऐंचाना गांव निवासी मुकुंदा पाल की पत्नी चंद्रकली (55) बुधवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई। रात के समय जब परिजन सो गए तो महिला ने कच्चे मकान के लट्ठे से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। गुरुवार की सुबह जब परिजन जागे तो महिला को फंदे पर लटकता देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पहुंच जांच की और परिजनों से जानकारी ली। मृतक के तीनों पुत्र शादीशुदा हैं। तीनों बहुएं रक्षाबंधन पर्व को लेकर मायके गई थीं।
बताया जा रहा है कि दो माह पहले महिला ने दो पुत्रों की शादी की थी। कुछ रुपये ग्रामीणों से उधार लिए थे। रुपये देने को लेकर पुत्रों से कहासुनी होने पर महिला ने यह कदम उठाया। थानाध्यक्ष यज्ञनारायण भार्गव का कहना है कि घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।