{"_id":"687e9690498786eb93055e3a","slug":"woman-dies-husband-accused-of-murder-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-116375-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप
Tue, 22 Jul 2025 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला रायकोट में सोमवार को एक महिला की मौत हो गई। महिला के भतीजे व अन्य परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कह रही है।
रायकोट निवासी सोनू अहिरवार की पत्नी रामकुंवर (32) सोमवार को घर पर थी। पति ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी कमरे में मृत अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। मृतका के भतीजे सुनील वर्मा ने बताया कि उसकी बुआ की शादी दस साल पहले सोनू के साथ हुई थी। दोनोंं के बीच शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद होता था। विवाद के चलते आठ माह पहले रामकुंवर मायके चली गई थी। एक माह पहले ही वह वापस ससुराल गई थी। बताया कि सुबह मोबाइल पर फोनकर सूचना दी गई कि उनकी बुआ बीमार है। जब वह घर पहुंचे तो रामकुंवर मृत अवस्था में मिली। मृतका के शरीर पर कई चोटों के निशान हैं। मारपीट व गला दबाकर हत्या की गई। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि पति की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। जहां महिला मृत अवस्था में मिली थी। मायके पक्ष की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।