{"_id":"6a889b33acab7ccbf70866fc","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-a-train-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-128121-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
महोबा। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर बरीपुरा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के टीकामऊ गांव निवासी कल्लो पाल (55) मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। बृहस्पतिवार की देर शाम वह बरीपुरा गांव के पास रेलवे ट्रैक को पार कर रही थीं। इसी दाैरान ट्रेन की चपेट में आ गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घर न लौटने पर परिजन ने तलाश शुरू की तो उसका शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतका के भाई छवियां ने बताया कि बहन मानसिक रूप से विक्षिप्त थीं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। (संवाद)
सड़क हादसों में मां-बेटी समेत चार घायल
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में मां-बेटी समेत चार लोग घायल हो गए। मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के शाहजहांपुर गांव निवासी सुरेंद्र बृहस्पतिवार की रात बाइक से पत्नी मीरा (26) और आठ माह की बेटी दिव्यांशी के साथ घर जा रहा था। कानपुर-सागर हाईवे पर सामने आए अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में मां-बेटी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। 108 नंबर एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति सुरेंद्र ने बताया कि अन्ना मवेशी को बचाने में मां-बेटी को चोटें आई हैं। इसी तरह मलहरा निवासी पप्पू व परसहा निवासी रामसखी अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। (संवाद)