फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Woman dead due to accident

आटो ने सड़क किनारे बैठी महिला को टक्कर मारकर कुचला, मौत

Mon, 02 Nov 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Woman dead due to accident
महोबा/श्रीनगर। श्रीनगर-बेलाताल मार्ग में सड़क किनारे बैठी महिला को तेज रफ्तार आटो ने टक्कर मारकर कुचल दिया। घायल महिला की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के ग्राम चितइयन निवासी उमादेवी (45) पत्नी कमल सिंह सोमवार को भैंस चराने के लिए खेतों की ओर गई थी। बेलाताल मार्ग में भैंस सड़क किनारे चरने लगी, तब महिला सड़क किनारे बैठ गई। तभी सब्जी लादकर आ रहे आटो ने उमादेवी को टक्कर मारकर कुचल दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद लोगों ने एंबुलेंस को सूचना देकर महिला को जिला अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही उमा देवी की मौत हो गई। पुलिस ने आटो चालक नंदकिशोर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना अजनर के ग्राम बछेछर निवासी प्रीतम (30) बाइक से कस्बा जैतपुर जा रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह घायल हो गया। शहर के गांधीनगर निवासी रामस्वरूप (22), मिल्कीपुरा निवासी छेदालाल (25) व कस्बा खरेला निवासी संतू (17) अलग अलग स्थानों पर दुर्घटनाओं में घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हेलमेट न लगाने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed