{"_id":"5dcee7be8ebc3e54e95eb6b4","slug":"within-36-hours-the-police-revealed-the-massacre-mahoba-news-knp526040855","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 घंटे के अंदर पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 घंटे के अंदर पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा
विज्ञापन
महोबा। अजनर थाने के ग्राम नगाराडांग में किसान हत्याकांड का अजनर पुलिस ने 36 घंटे के अंदर खुलासा कर हत्या में शामिल दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उधर, किसान की मौत के बाद गांव में गमगीन माहौल है। पुलिस ने हत्यारोपियों के पास से दो कुल्हाड़ी बरामद कर ली हैं।
दस साल पहले ग्राम नगाराडांग निवासी नृपत लोधी के पिता परमानंद लोधी का गांव के ही नृपत यादव से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ जाने पर परमानंद लोधी ने नृपत यादव का पर लाठी से हमलाकर हाथ तोड़ दिया था। इससे नृपत यादव के बेटे पिता का बदला लेने के लिए फिराक में रहने लगे। बुधवार की रात को नृपत यादव के पुत्र ओमप्रकाश यादव व हरिश्चंद्र यादव परमानंद लोधी के बेटे नृपत लोधी की हत्या कर पिता के अपमान का बदला लिया। सीओ कुलपहाड़ अवध सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष अजनर राधेबाबू, उप निरीक्षक राजेश कुमार प्रजापति, कांस्टेबल बलजीत सिंह, अफजाल अहमद, अरुण उत्तम ने दबिश देकर शुक्रवार की सुबह 6.30 बजे ग्राम नगाराडांग तिराहे से 200 कदम की दूरी पर गांव की ओर जाने वाली सड़क की बायीं पट्टी पर गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के पास से हत्या में प्रयुक्त दो कुलहाड़ी ग्राम नगाराडांग रपटा के आगे बनी पुलिया से बरामद किए। अभियुक्तों को जेल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने बताया कि टीम गठित करके 36 घंटे के अंदर हत्या में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।