{"_id":"61004c8a8ebc3e582c5af054","slug":"wholesale-vegetable-vendors-on-strike-protested-by-protesting-mahoba-news-knp6427921167","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर रहे थोक सब्जी विक्रेता, प्रदर्शन कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर रहे थोक सब्जी विक्रेता, प्रदर्शन कर जताया विरोध
विज्ञापन
सब्जी मंडी में प्रदर्शन कर विरोध जताते थोक सब्जी विक्रेता
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। शहर के कीरत सागर से हटाकर शहर से चार किमी दूर सब्जी मंडी स्थापित करने और समय सीमा पूरी होने पर जमीन खाली करा दिए जाने से थोक सब्जी विक्रेता आंदोलित हैं। मंगलवार से थोक सब्जी विक्रेता हड़ताल पर चले गए। इस दौरान विक्रेेताओं ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सब्जी मंडी के लिए स्थान दिलाए जाने की मांग की।
गौरतलब है कि एक वर्ष पहले तक शहर के मुख्य बाजार में सब्जी मंडी लगती थी। अधिकांश दुकानदार सड़क पर ही दुकानें सजा लेते थे। जिससे सुबह के समय अक्सर जाम लग जाता था। समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर कीरत सागर तट पर सब्जी मंडी का संचालन शुरू कराया गया। छह माह पहले कीरत सागर के सुंदरीकरण को लेकर राठ रोड में सब्जी मंडी स्थानांतरित कर दी गई। बारिश के मौसम में राठर ोड स्थित सब्जीमंडी स्थान पर पानी भरने और कीचड़ होने से थोक दुकानदार परेशान है। किराए पर ली गई जमीन की समयसीमा भी पूरी हो गई है।
थोक सब्जी विक्रेता मुस्तकीन, बिल्ले, पप्पू, इब्राहीम, इमरान, अलीम, इस्तियाक आदि ने मंगलवार से हड़ताल करते हुए विरोध जताया। चेतावनी दी कि जगह निर्धारित न किए जाने तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। बाद में सब्जी विक्रेताओं ने डीएम सत्येंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपकर सब्जी मंडी के लिए भूमि चयनित कराने की मांग की है। थोक सब्जी विक्रेताओं की हड़ताल से थोक सब्जी के दाम बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है।