{"_id":"653d4c7030a67269320db958","slug":"while-backing-the-tractor-his-wife-and-nephew-got-injured-and-he-committed-suicide-by-cutting-himself-off-from-the-train-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-2470-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ट्रैक्टर बैक करते समय पत्नी व भतीजा हुए घायल तो खुद ने ट्रेन से कटकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ट्रैक्टर बैक करते समय पत्नी व भतीजा हुए घायल तो खुद ने ट्रेन से कटकर दे दी जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबकंठ (महोबा)। थाना महोबकंठ के रिवई गांव में खेत में चल रहे ट्रैक्टर और रोटावेटर की चपेट में आने से पत्नी व भतीजे घायल होने से आत्मग्लानि में आकर किसान ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पत्नी का इलाज मेडिकल काॅलेज झांसी में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।
रिवई गांव निवासी अशोक अहिरवार रबी फसल की बुआई के लिए ट्रैक्टर व रोटावेटर से खेत समतल कर रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी पत्नी अशोकी (36) व उसका भतीजा भोला खेत में पेड़ के नीचे बैठकर पेड़ों से मूंगफली तोड़ रहे थे। तभी खेत में चल रहे ट्रैक्टर और रोटावेटर को पीछे करते समय दोनों चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अशोकी की हालत गंभीर होने पर परिजन झांसी ले गए। इसके बाद अशोक आत्मग्लानि में आ गया कि उसने ने ही अपनी पत्नी व भतीजे को कुचल दिया। परिजनों ने जब अशोकी की हालत नाजुक बताई तो अशोक बाइक लेकर घर से निकल गया और घुटई रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पहले दुर्घटना से होने से इलाज कराने में जुटे परिजनों व रिश्तेदारों के पास मामले की सूचना पहुंचने से कोहराम मच गया।