{"_id":"d482225d8a11d8dcc6397c7720054491","slug":"when-traders-meeting-dm-sp-and-minerals-officer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" व्यापारियों की बैठक लेते डीएम, एसपी और खनिज अधिकारी।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की बैठक लेते डीएम, एसपी और खनिज अधिकारी।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रेशर उद्यमी कबरई में निराश्रित व गरीबों के लिए भंडारा शुरू करेगा। इसके अलावा जानवरों को चारा व पानी भी उपलब्ध कराएगा। मंगलवार को डीएम वीरेश्वर सिंह की अध्यक्षता में क्रेशर उद्यमियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।
डीएम वीरेश्वर सिंह ने कहा कि महोबा जिला ही नहीं बल्कि पूरा बुंदेलखंड सूखे की चपेट में हैं। अब समय आ गया है कि सामूहिक रूप से इस ओर ठोस रणनीति बनाकर भूखों के पेट भरने और अन्ना जानवरों को महामारी व भूख से बचाने के लिए काम करें। जिले में बड़ी संख्या में लोगों को भोजन नहीं मिल पा रहा है। आवारा जानवरों को बीमारी से बचाने के लिए चरही का निर्माण कराकर पानी और चारा देना भी जरूरी है। जिसके लिए पत्थर व्यापारियों व उनके संगठन आगे आए हैं। चरखारी में गुमान बिहारी ट्रस्ट ने भंडारा शुरू करा दिया गया है।
एसपी बजीह अहमद व खनिज अधिकारी बीपी यादव ने भी विचार व्यक्त किए। क्रेशर यूनियन के अध्यक्ष छोटे राजा और बंशीधर सेंगर ने कहा कि सामूहिक रूप से कबरई मंडी में भूखे निराश्रितोें के लिए भंडारा चालू कराया जाएगा। चरही का भी निर्माण कराया होगा। बैठक में जिला ने कहा कि पत्थर व्यापारियों की ओर से इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाऐंगे। ताकि जरूरतमंद लोगों को भूख से राहत मिल सके।
विज्ञापन
बैठक में रामकिशोर सिंह, गोपाल दत्त पांडेय, विष्णु नारायण शुक्ला, रघुराज प्रताप सिंह, कल्याण सिंह, प्रदीप अग्रवाल, आरके मौर्या समेत तमाम क्रेशर मालिक मौजूद रहे।