फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Intoxicated youth hangs himself to death.

Mahoba News: नशे में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 02 Sep 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Intoxicated youth hangs himself to death.
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के कैमाहा गांव में एक युवक ने शराब के नशे में फंदा लगाकर जान दे दी। कैमाहा गांव निवासी रामबरन कुशवाहा (28) मंगलवार की रात घर पर अकेला था। पत्नी व बच्चे रक्षाबंधन पर्व पर मायके गए थे। देर रात उसने कमरे में रस्सी का फंदा लगा लिया। मृतक के चचेरे भाई राममिलन कुशवाहा ने बताया कि रामबरन माता-पिता से अलग रहता था। सुबह काफी देर तक दरवाजे न खुलने पर आशंका हुई। सीढ़ी लगाकर अंदर जाने से रामबरन फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। मौके से शराब की खाली शीशी भी मिली है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया नशे की हालत में आत्महत्या किए जाने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed