{"_id":"649885e2df86864e900c40e9","slug":"when-the-snake-bitten-the-young-man-took-him-for-treatment-mahoba-news-c-12-1-304318-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सांप ने डसा तो उसे लेकर इलाज कराने पहुंचा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सांप ने डसा तो उसे लेकर इलाज कराने पहुंचा युवक
Sun, 25 Jun 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
महोबा। सांप के डसने से युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। युवक ने डॉक्टर को सांप दिखाते हुए बताया कि इसी के काटने से उसकी हालत बिगड़ी। डॉक्टर ने युवक को भर्ती कर उपचार शुरू किया।
थाना खन्ना के ग्योड़ी गांव निवासी अमर सिंह का पुत्र पुष्पेंद्र (30) रविवार की सुबह छप्पर के नीचे लेटा था। तभी छप्पर से एक फीट का सांप बिस्तर पर गिरा और युवक को डस लिया। उन्होंने बिस्तर में बैठे सांप को लाठी से पीटकर मार दिया और उसे थैले में रखकर युवक के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने सांप को डॉक्टर की टेबल पर रखकर पूरा मामला बताया। तब वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया गया। सांप देखकर इमरजेंसी वार्ड में मौजूद लोग हैरत में पड़ गए। ड्यूटी कर रहे डॉ. पंकज राजपूत ने बताया कि सांप के काटने से युवक की हालत बिगड़ी थी। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार है। जो सांप परिजन लाए थे। वह जहरीली प्रजाति का है।