{"_id":"6834afc4531daaac8c085540","slug":"when-the-power-went-out-the-chairman-of-power-grid-corporation-gave-a-speech-in-the-light-of-a-mobile-phone-mahoba-news-c-225-1-mah1001-114775-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मोबाइल की रोशनी में पावर ग्रिड कार्पोरेशन के अध्यक्ष ने दिया भाषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मोबाइल की रोशनी में पावर ग्रिड कार्पोरेशन के अध्यक्ष ने दिया भाषण
Tue, 27 May 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 27 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
बिजली जाने के बाद मोबाइल की रोशनी में बोलते पावर ग्रिड कारपोरेशन के अध्यक्ष रामनरेश तिवारी। संव
- फोटो : बिजली जाने के बाद मोबाइल की रोशनी में बोलते पावर ग्रिड कारपोरेशन के अध्यक्ष रामनरेश तिवारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुलपहाड़ (महोबा)। बस स्टैंड कुलपहाड़ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने उत्तर प्रदेश पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन के अध्यक्ष रामनरेश तिवारी आए। उनके भाषण के दौरान बिजली आपूर्ति ठप हो गई। तब उन्हें मोबाइल की रोशनी में ही अपना भाषण देना पड़ा। इससे बिजली व्यवस्था की पोल खुल गई।
कस्बा कुलपहाड़ में 80 लाख की लागत से बस स्टैंड की बाउंड्रीवॉल ,फर्श और गेट निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम होना था। इसमें सोमवार की देर शाम साढ़े सात बजे पावर ग्रिड कार्पोरेशन के अध्यक्ष व भाजपा नेता राम नरेश तिवारी व चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत पहुंचे।
उन्होंने भूमि पूजन किया। इसके बाद इसी स्थान पर रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म सदी समारोह के उपलब्ध में भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन शुरू हुआ।
तभी अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ऐसे में यह कार्यक्रम मोबाइल की रोशनी में कराना पड़ा। तब नगर और ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग की शिकायत की। कहा कि शहरी क्षेत्र में भी बुरा हाल है। बिजली विभाग के अधिकारी सुनते नहीं है और फोन भी नहीं उठाते।
विज्ञापन
तब विधायक बृजभूषण राजपूत ने बिजली विभाग के एसडीओ और अवर अभियंता को फोन पर बुलाया तो वह उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद विधायक ने एसडीएम अनुराग प्रसाद को तलब किया और जवाब मांगा।
एसडीएम ने कहा कि वह ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। बिजली विभाग के उच्चाधिकारी ही कार्रवाई कर सकते हैं। यह जवाब सुनकर विधायक और पावर ग्रिड कारपोरेशन के अध्यक्ष ने लिखित में जवाब मांगते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
उधर, बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता लक्ष्मीशंकर का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।