फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Westerly winds bring down mercury, cold to continue for four days

Mahoba News: पछुआ हवाओं से गिरा पारा, चार दिन रहेगी ठंड

Sat, 31 Jan 2026 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 31 Jan 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Westerly winds bring down mercury, cold to continue for four days
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। बृहस्पतिवार की शाम से शुरू हुई पछुआ हवाओं से मौसम का अधिकतम तापमान तीन डिग्री लुढ़क गया। इससे सर्दी फिर से लौट आई। सुबह के समय कोहरा छाया रहने से हाईवे से गुजरने वाले वाहन रेंगते नजर आए। सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेते दिखे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात से ही मौसम में परिवर्तन देखने को मिला। सर्द हवाएं चलती रही। जिससे लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। शुक्रवार की सुबह कोहरा छाया रहा। दोपहर 12 बजे के बाद निकली धूप बेअसर रही। शाम के समय फिर से सर्द हवाएं चलने लगी। गलन भरी सर्दी से लोग बेहाल रहे। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 21 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 52 फीसदी और हवाओं की रफ्तार आठ किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई।
विज्ञापन

उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसपी सोनकर का कहना है कि पछुआ हवाएं चलने से मौसम में ठंडक बढ़ी है। एक फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।आगामी चार दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed