फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Welcome to the decision of the Prime Minister, the movement will continue

प्रधानमंत्री के फैसले का स्वागत, जारी रहेगा आंदोलन

Fri, 19 Nov 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Welcome to the decision of the Prime Minister, the movement will continue
महोबा/कुलपहाड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्र के नाम के नाम संबोधन में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का एलान किया है। इसको लेकर किसान संगठनों ने प्रधानमंत्री के फैसले का स्वागत किया है। हालांकि किसान संगठन एमएसपी पर गारंटी कानून सहित अन्य मुद्दों पर बातचीत पर सहमति बनने पर आंदोलन खत्म करने की बात कह रहे हैं। गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों को करीब एक साल से किसान संगठन वापस लेने की मांग कर रहे थे। किसानों के विरोध के चलते विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेकर किसानों की नाराजगी दूर करने का काम किया है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राम खिलावन शुक्ला का कहना है कि पीएम के फैसले का स्वागत है लेकिन जब तक एमएसपी पर गारंटी कानून नहीं बनता तब तक आंदोलन चलता रहेगा। संयुक्त किसान मोचा की बातचीत जारी है संगठन का जो निर्देश होगा उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

खंड किसान यूनियन की महिला यूनियन मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष किरण पाठक का कहना है कि कृषि कानून वापस लेकर सरकार ने समझदारी का काम किया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र हैं। लेकिन, आंदोलन के दौरान किसानों की शहादत और लखीमपुर खीरी कांड के पहले यदि यह निर्णय आता तो ज्यादा खुशी होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
प्रगतिशील किसान अरविंद का कहना है कि 10 वर्षों में किसानों की हालत सुधरी है। अर्जुन सहायक परियोजना जिले के लिए वरदान है। बेलासागर को भी इससे जोड़ना चाहिए। कृषि कानून की कुछ प्रावधान अच्छे थे और कुछ खराब। इसमें खराब को हटाकर अच्छे कानून को बनाए रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed