{"_id":"5ecd3ba98ebc3e90743f3b22","slug":"water-yojna-inograted-with-22-core-money-mahoba-news-knp562141369","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 करोड़ की पेयजल योजना का किया शिलांयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 करोड़ की पेयजल योजना का किया शिलांयास
विज्ञापन
योजना का शिलांयास करते भाजपा विधायक राकेश गोस्वामी
- फोटो : MAHOBA
13 साल से बहु प्रतीक्षित 22.60 करोड़ रुपये की कबरई पेयजल योजना को शासन ने वित्तीय स्वीकृति दे दी है।
सदर विधायक राकेश गोस्वामी व डीएम अवधेश कुमार तिवारी ने मंगलवार को योजना का कलशहा बाबा पहाड़ी पर शिलान्यास कर एक साल के अंदर कार्यदायी संस्था को कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
वर्ष 2007 से लंबित कबरई पेयजल योजना को शासन से स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया था। उन्होंने योजना स्वीकृत कराई। गुणवत्ता के साथ समय से काम पूरा करने के निर्देश अधिशासी अभियंता संदेश सिंह तोमर को दिए।
डीएम ने कहा कि नागपुर की कंपनी को निर्माण का टेंडर मिला है। जिसे हर हाल में एक साल के अंदर निर्माण कार्य पूरा कर जलापूर्ति करना होगी। उन्होंने कस्बे के खराब हैंडपंपों की सूची ईओ और जल निगम को देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बताया कि पांच एमएलडी का नया फिल्टर प्लांट बनाया जाएगा। पहले से चालू तीन एमएलडी का प्लांट भी चालू रहेगा। एक इंटेकवेल कबरई बांध के अंदर, चंद्रावल रोड, कलशहा बाबा पहाड़ी में टंकी बनाकर पूरे कस्बे में 35 किमी पाइप लाइनों का जाल बिछाया जाएगा। कस्बे में सात हजार नए पुराने नल कनेक्शन कराएं जाएंगे।