फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   water will be over 30 by Bellasagar

बेलासागर का पानी 30 तक हो जाएगा खत्म

Wed, 27 Apr 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 27 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
water will be over 30 by Bellasagar
सूखा पड़ा बेलासागर तालाब। - फोटो : अमर उजाला
सूखे से ऐतिहासिक तालाबों में पानी की जगह धूल उड़ रही है। 2700 वर्ग हेक्टेयर में फैला जिले का सबसे बड़ा बेलासागर तालाब का पानी तलहटी में पहुंच गया है। तालाब में अब महज पांच दिन की पेयजल आपूर्ति के लिए पानी शेष बचा है। ऐसे में आने वाले दिनों में ग्रामीणों को पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


बेलासागर तालाब से जैतपुर, अमानपुरा, छितरवारा, बिहार, मुढ़ारी सहित एक दर्जन गांव में पानी की आपूर्ति की जाती है। पाइप लाइन कई स्थानों से क्षतिग्रस्त होने से पानी की बर्बादी भी हो रही है। बेलासागर तालाब के आधे से अधिक हिस्से में पानी की जगह धूल उड़ रही है।
विज्ञापन


  जिले का सबसे बड़ा तालाब सूखने से मई व जून में पानी को लेकर मारामारी तय है। हैंडपंप व कुएं पहले ही जवाब दे चुके हैं। जल संस्थान के अवर अभियंता एमके चौहान का कहना है कि प्रतिदिन 300 केएल पानी की आपूर्ति की जा रही है जिसमें मुढ़ारी और कुलपहाड़ भी शामिल है। पांच मई तक आसानी से पेयजल आपूर्ति हो सकेगी। इसके बाद टैंकरों से पानी मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed