फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Water supply halted for five days

पांच दिन से पानी आपूर्ति ठप

Sat, 22 Jul 2017 10:42 PM IST
महोबा
महोबा Updated Sat, 22 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Water supply halted for five days
माड़
जल निगम के अधिकारियों उदासीनता के चलते पांच दिन से गांव और शहर में पेयजल आपूर्ति ठप है। पानी के लिए गांव में हायतौबा मची है। जल संस्थान ने शहर के कुछ इलाकों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की है। जो ऊंठ के मुंह में जीरा साबित हुई।
विज्ञापन



गौरतलब है कि पांच दिन पहले उर्मिल बांध के पास फुटेरा गांव में पाइप लाइन टूट गई थी। जल निगम के अधिकारी पांच दिन बाद भी टूटी पाइप लाइन दुरुस्त नहीं करा सके। इससे पेयजल आपूर्ति महोबा शहर के अलावा श्रीनगर और सिजहरी गांव की ठप हो गई है। पानी के लिए हैंडपंपों और कुओं में भारी भीड़ जुटना शुरू हो गई है।
विज्ञापन



शहर में बलखंडेश्वर पहाड़, विंध्यवासिनी पहाड़ और भीतरकोट के पास स्थित पहाड़ पर सीडब्ल्यूआर टैंक और कीरत सागर के पास ओवरहेड टैंक बनाया गया है। जहां पर उर्मिल बांध से आई पाइप लाइन के लिए पानी भरके शहर में पानी की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लेकिन एक स्थान पर टूटी पाइप लाइन को दुरुस्त करने में जल निगम ने पांच दिन लगा दिए। इससे समूचे शहर में पांच दिन से पानी की आपूर्ति ठप है लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed