{"_id":"5d812d4c8ebc3e93df423179","slug":"water-level-in-urmil-dam-increased-by-one-meter-due-to-rain-in-mp-s-valleys-mahoba-news-knp514238270","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी की घाटियों में हो रही बारिश से उर्मिल बांध का एक मीटर बढ़ा जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी की घाटियों में हो रही बारिश से उर्मिल बांध का एक मीटर बढ़ा जलस्तर
विज्ञापन
सरहद पर बने उर्मिल बांध में भरा पानी
- फोटो : MAHOBA
श्रीनगर (महोबा)। मध्य प्रदेश की घाटियों में हो रही बारिश के चलते उर्मिल बांध में एक मीटर पानी और बढ़ गया है। अब बांध में 234.30 मीटर पानी आ गया है। बांध में अब पर्याप्त जलस्तर आ जाने से इस साल यूपी और एमपी की नहरों को चालू करके किसानों को सिंचाई के लिए पानी दिया जाएगा। इससे किसान खासा खुश है।
गौरतलब है कि पिछले साल कम बारिश होने के कारण उर्मिल बांध में से नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया था। जिससे पानी न मिलने के कारण 50 फीसदी रबी की फसल की बुुआई नहीं हो सकी थी। इस साल भी जिले में बारिश कम होनेे से अर्जुन बांध, मझगवां बांध, कबरई बांध, चंद्रावल बांध में चार से छह फुट पानी ही आया है जबकि यूपी-एमपी की सरहद पर बने उर्मिल बांध में अब तक सात मीटर पानी आ चुका है। जिससे यूपी-एमपी की सरहद पर बसे दोनों प्रांतों के किसानों की बल्ले-बल्ले है।
पिछले साल बारिश कम होने से उर्मिल बांध में 232.40 मीटर ही पानी भर सका था। इस साल पिछले साल की तुलना में करीब दो मीटर पानी बांध में ज्यादा आ गया है। उर्मिल बांध की क्षमता 236.50 मीटर है। जिसमें लगभग दो मीटर पानी की कमी रह गई है लेकिन एमपी में हो रही बारिश से बांध में अभी और पानी आने की उम्मीद जताई जा रही है जबकि जिले के तालाब अभी भी खाली पड़े है।