{"_id":"5ed3e3658ebc3e905f4829e3","slug":"water-crisis-increased-in-summer-mahoba-news-knp563047472","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में बढ़ा पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में बढ़ा पानी का संकट
विज्ञापन
हैंडपंप से पानी के लिए ग्राम बिहार में पंक्ति में खड़े होकर इंतजार करते लोग
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जिले में गर्मी के साथ ही पानी का संकट बढ़ गया है। पानी को लेकर त्राहि-त्राहि मची है। कहीं पाइपलाइन टूटी पड़ी है तो कहीं हैंडपंप खराब हैं। इक्का-दुक्का नलों से किसी तरह लोग अपनी प्यास बुझा रहे हैं। पानी के लिए लोग सामाजिक दूरी की भी धज्जियां उड़ा रहे हैं। न कोई मास्क लगाए हैं न मुंह में रुमाल बांधे हैं। पानी की सबसे ज्यादा दिक्कत ग्राम बिहार में है।
महोबा पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत शहर में तीन सीडब्ल्यूआर टैंक और एक ओवरहेड टैंक बनाया गया है लेकिन ये टैंक पूरे न भर पाने के कारण फोर्स नहीं बन पाता है। जिससे ऊंचाई के इलाकों में गर्मी शुरू होते ही पानी का संकट बढ़ जाती है। शहर में नैकानापुरा, नयापुरा नैकाना, ढपलानापुरा, बड़ीहाट जैसे तमाम ऊंचाई के इलाकों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।
विकासखंड जैतपुर के ग्राम बिहार में पानी को लेकर भयावह स्थिति पैदा हो गई है। इस गांव में कहने के लिए तो 12 हैंडपंप है लेकिन गांव के नौ हैंडपंप खारा पानी देते हैं। तीन हैंडपंपों के सहारे ग्रामीणों की प्यास बुझ रही है। पंप हाउस का सबमर्सिबल पंप एक माह से फुंका पड़ा हैं। जिससे गांव की जल आपूर्ति ठप हो गई हैं। ग्रामीणों को एक किलोमीटर दूर से पानी लना पड़ रहा है। सुबह से दोपहर तक लोगों का समय पानी भरने में गुजर जाता है। ग्राम प्रधान पति प्रह्लाद सिंह राजपूत का कहना है कि सबमर्सिबल पंप जल्द ही ठीक कराया जाएगा।