फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   wanted ips

वांछित एसपी पर इनाम की राशि बढ़ाने की तैयारी

Wed, 27 Jan 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
wanted ips
महोबा। क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में फरार 50 हजार के इनामी निलंबित आईपीएस मणिलाल पाटीदार का सुराग लगा पाने में महोबा और प्रयागराज पुलिस के साथ ही एसटीएफ अभी तक नाकाम साबित हुई है। अब पुलिस अफसरों ने फरार आईपीएस पर इनाम की राशि बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। अगर मणिलाल पाटीदार ने जल्द आत्मसमर्पण नहीं किया, तो उस पर इनाम की राशि बढ़ना तय है।
विज्ञापन

कबरई कस्बा निवासी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत को चार महीना 20 दिन गुजर गए हैं, लेकिन पुलिस अभी मुख्य आरोपी तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार को गिरफ्तार करना तो दूर उसका सुराग भी नहीं लगा पाई है। मणिलाल की तलाश में महोबा पुलिस के साथ ही मामले की विवेचना कर रहे एसपी क्राइम प्रयागराज आशुतोष मिश्रा के अलावा एसटीएफ (स्पेशल टॉस्क फोर्स) की प्रयागराज यूनिट भी नाकाम साबित हुई है। हालांकि, पुलिस विभाग के बड़े अफसर घटना के बाद से मणिलाल को जल्द गिरफ्तार करने का दावा करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक लंबे समय से फरार चल रहे मणिलाल पाटीदार पर घोषित इनाम की राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपये किए जाने की तैयारी आला अफसरों ने शुरू कर दी है। इसको लेकर स्थानीय पुलिस अफसर प्रयागराज से लखनऊ में बैठे विभागीय अफसरों से विचार-विमर्श करने में जुटे हैं। एसपी अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि फरार मणिलाल पर इनामी राशि बढ़ाए जाने को लेकर मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी को 8 सितंबर 2020 को गोली लगी थी। 13 सितंबर को उनकी कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना से एक दिन पहले सात सितंबर को इंद्रकांत ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार, कबरई थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला, सिपाही अरुण यादव, व्यापारी ब्रह्मदत्त और सुरेश सोनी पर भ्रष्टाचार व धमकी देने का आरोप लगाया था। मामले में इंद्रकांत के भाई रविकांत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार को छोड़कर बाकी आरोपी लखनऊ जेल में बंद हैं। इन सभी के खिलाफ विवेचक एसपी क्राइम प्रयागराज कोर्ट में आरोप पत्र भी दाखिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed