फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Kabarai-Makbarai road to be constructed at a cost of Rs 1.68 crore

Mahoba News: कबरई-मकबरई मार्ग का 1.68 करोड़ से होगा निर्माण

Thu, 29 Oct 2026 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Kabarai-Makbarai road to be constructed at a cost of Rs 1.68 crore
महोबा। जनपद के कबरई-मकरबई मार्ग के दिन बहुरने का समय आ गया है। लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रहे कबरई-मकबरई मार्ग पर 1.68 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित सड़क तैयार कराई जाएगी। यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही सड़क निर्माण का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

कबरई-मकरबई मार्ग की सड़क काफी समय से जर्जर हालत में है। इस मार्ग से करीब छह से अधिक गांवों के लोग आवाजाही करते हैं। सड़क बदहाल होने से उन्हें आवाजाही में परेशानी होती है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की ओर से कबरई-मकरबई मार्ग की सड़क का नवनिर्माण कराए जाने की कार्ययोजना तैयार कर प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा था। उच्चाधिकारियों की ओर से प्रस्तावित कार्ययोजना को स्वीकृति दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता इंजी. विकास कुमार जौहरी का कहना है कि प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही मार्ग का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed