फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cleanliness and adequate bedding should be provided in night shelters.

Mahoba News: रैन बसेरों में साफ-सफाई व पर्याप्त बिस्तर की व्यवस्था की जाए

Thu, 29 Oct 2026 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness and adequate bedding should be provided in night shelters.
महोबा। जिलाधिकारी प्रभास कुमार की अध्यक्षता में शीतलहर को लेकर बृहस्पतिवार को बैठक हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि जिले के सभी रैन बसेरों में साफ-सफाई, पर्याप्त बिस्तर, कंबल, पेयजल आदि आवश्यक व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आवश्यकता के अनुसार अलाव जलाने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैन बसेरों व अलाव की व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करें। कहा कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि गोशालाओं में गोवंश को शीतलहर से सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त तिरपाल और पर्दों की व्यवस्था, सूखा व सुरक्षित आश्रय, उचित बिछावन, स्वच्छ पेयजल और पर्याप्त चारे की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। बैठक में एडीएम वित्त इंद्र नंदन सिंह, एसडीएम शिवध्यान पांडेय, सीवीओ डॉ. रंजन सिंह, पालिका ईओ अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed