{"_id":"6ae381c531e163a0ec093854","slug":"number-of-high-school-and-intermediate-examinees-increased-by-568-mahoba-news-c-225-1-mah1001-130123-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: हाईस्कूल और इंटर के 568 परीक्षार्थी बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: हाईस्कूल और इंटर के 568 परीक्षार्थी बढ़े
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस साल बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2026-27 में आयोजित होने वाली परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 22,506 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के आयोजन को लेकर विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
माह फरवरी में बोर्ड परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। इसको लेकर परीक्षा कार्यक्रम की तिथियां भी जारी हो चुकी हैं। जनपद में परीक्षा के आयोजन को लेकर 29 केंद्रों का निर्धारित भी किया जा चुका है। पिछले शिक्षण सत्र में जनपद में हाईस्कूल में 12,018 व इंटरमीडिएट में 9,920 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जबकि इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 12,568 और इंटरमीडिएट में 9,938 परीक्षार्थियों का पंजीयन हुआ है।
इस प्रकार इस वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा हाईस्कूल में 550 परीक्षार्थियों की बढ़ोतरी हुई है जबकि इंटरमीडिएट में 18 परीक्षार्थी बढ़े हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेमचंद यादव का कहना है कि यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर गाइडलाइन के तहत तैयारी चल रही हैं। इस वर्ष जनपद में बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में बढ़ी है।