फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Wandering women for one year for wages

मजदूरी के लिए एक वर्ष से भटक रही महिलाएं

Sat, 17 Jun 2017 10:39 PM IST
महोबा
महोबा Updated Sat, 17 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Wandering women for one year for wages
Earn Money
कोतवाली क्षेत्र के करहराकलां गांव में मनरेगा के तहत किए गए खंती निर्माण के काम की मजदूरी का भुगतान आज तक नहीं किया गया। मजदूरी के लिए महिलाएं एक वर्ष से अधिकारियाें के चक्कर लगा रही है। शनिवार को महिलाओं ने कोतवाली व समाधान दिवस में शिकायत देकर मजदूरी का भुगतान कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन



करहराकलां गांव निवासी गेंदारानी, शीला, भुमानीबाई, सावित्री, केशर, रेखा आदि महिलाओं ने पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र दुबे व कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 25 मार्च 2016 से उन्हाेंने मनरेगा के तहत खंती व नाला खुदाई का काम किया था। किसी ने डेढ़ माह तो किसी ने दो माह काम किया, लेकिन मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन



शिकायत में बताया कि ठेकेदार से मजदूरी मांगने पर पहले तो टरकाया जाता रहा और अब मजदूरी का भुगतान करने से साफ इंकार किया जा रहा है। मजदूरी न मिलने से उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। सीओ सदर ने मामले की जांच कराकर मजदूरी का भुगतान कराए जाने का आश्वासन दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed