फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Wall paintings given message

वॉल पेंटिग से दिया संदेश

Mon, 08 Feb 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा Updated Mon, 08 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Wall paintings given message
मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने एनएसएस शिविर के दौरान बाल पेटिंग कर स्वास्थ्य शिक्षा और स्वच्छता पर बल दिया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने गोष्ठी में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए गंदगी के माहौल में पनपने वाले रोगों और रोकथाम पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन


 
ग्राम रहेलिया में मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन संपूर्ण गांव में बाल पेंटिग अभियान चलाया।


स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए ग्रामीणों से सजग रहने की अपील की। गोष्ठी में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुरेंद्र प्रसाद, डा. आशीष पटैरिया ने छात्राओं को बदलते मौसम में पनपने वाले रोगों और गंदगी के माहौल में स्वास्थ्य के लिए घातक बनने वाले रोगों की जानकारी देते हुए रोकथाम का तरीका बताया।
विज्ञापन




डा. एके मिश्रा ने वायरल, मलेरिया सहित विभिन्न रोगों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर कुष्ट रोग से संबंधित निबंध प्रतियोगिता भी हुई।




इस मौके पर प्रबंध समिति अध्यक्ष रामधीरज, संरक्षक डा. एसपी सिंह, कार्यवाहक प्राचार्य मोहम्मद आरिफ राइन, कार्यक्रम अधिकारी डा. ज्योति सिंह, डा. शांति राजपूत, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. आरती, प्रो. जयवर्द्धन, धर्मेद्र प्रताप सिंह ग्रामीण व छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed