फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Voter awareness camp crowd

मतदाता जागरूकता शिविर में जुटी भीड़

Mon, 28 Dec 2015 11:20 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला महोबा।
ब्यूूराे/अमर उजाला महोबा। Updated Mon, 28 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Voter awareness camp crowd
महोबा। तहसील परिसर में आयोजित मतदाता जागरूकता शिविर में नवयुवकों की भारी भीड़ जुटी। उपस्थित लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया, जिससे ज्यादा से ज्यादा वोटिंग हो और अच्छे जनप्रतिनिधि चुनकर सामने आ सके।
विज्ञापन

जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी एसपी सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को वोट देने का अधिकार है, इसलिए जो लोग 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हो वह वोटर बनकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते है। उन्होंने बताया कि वोट का अधिकार सभी बालिग लोगों को दिया गया है। इस अधिकार से वह वंचित न हो और वोट डालें। उन्होंने बुजुर्गों से आसपास के लोगों से वोटर बनने के लिए प्रेरित करने को कहा।  तहसीलदार नन्हकू ने कहा कि जो लोग 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं उनके लिए शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां पर आयु प्रमाण पत्र लगाकर फार्म 6 भरकर वोटर बने, जिससे उन्हें वोट डालने का अधिकार मिल सके। उन्होंने कहा कि जिनके वोटर आई कार्ड बन चुके है और उनमें कोई त्रुटि है तो वह शिविर के माध्यम से आईडी प्रूफ सही करा कसते हैं। इस मौके पर राजकीय महाविद्यलय के प्राचार्य उमाशंकर त्रिपाठी सहित तमाम प्रवक्ता और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed