{"_id":"58e140474f1c1b4a3e5b46bf","slug":"volunteers-conducted-the-path","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन
अमर उजाला ब्यूरो/महोबा
Updated Sun, 02 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
हिंदू नववर्ष पर पथ संचलन निकालते स्वयंसेवक।
- फोटो : अमर उजाला
महोबा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हिंदू नववर्ष पर रविवार को पथ संचलन किया। विभिन्न मार्गों पर पथ संचलन के दौरान सभी से संगठित रहने का आह्वान किया गया। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज से शाम चार बजे स्वयंसेवकों ने हिंदू नववर्ष पर पथ संचलन निकाला। जो शहर के आल्हा चौक, रोडवेज, प्राइवेट बस स्टैंड, तहसील चौराहा, मुख्य बाजार होते हुए कालेज परिसर में संपन्न हुआ। इसके बाद बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इसमें प्रांतीय शारीरिक प्रमुख राकेश कुमार ने भारत का इतिहास बताया। कहा कि जब जब हमारी शक्ति क्षीर्ण हुई है तब तब हमें नुकसान हुआ है। इसलिए हमें संगठित रहना चाहिए। कहा कि भारत में सभी लोग भारतवासी है। हमें भारत माता की जय कहने में परहेज नही करन चाहिए। इस मौके पर भाजपा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, महोबा विधायक राकेश गोस्वामी, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, जिला संघ चालक नवीनचंद्र शुक्ला, प्रचार प्रमुख जगप्रसाद तिवारी, जिला प्रचारक ऋतुराज सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह, विपिन बिहारी द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन