फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   villiage

गर्मी शुरु होते ही हैंडपंपों ने दिया जवाब, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे पाठा के ग्रामीण

Wed, 10 Mar 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
villiage
खरेला (महोबा)। गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी की समस्या गहराने लगी है। चरखारी विकास खंड के गांव पाठा में पखवाड़े भर के अंदर जलस्तर घटने से 15 हैंडपंपों ने काम करना बंद कर दिया है। इससे गांव की तकरीबन तीन हजार की आबादी पीने के पानी के संकट से जूझ रही है। गांव के बाहर लगे पांच हैंडपंपों पर सुबह से ही लाइन लगानी पड़ती है, तब मुश्किल से दो बाल्टी पानी मिल पा रहा है।
विज्ञापन

गांव के कुबेर सिंह ने बताया कि अधिकतर हैंडपंप में 100 फीट की बोरिंग है। सभी में 60 से 70 फीट पाइप पड़ा है। पखवाड़े भर पहले जलस्तर गिरने से हैंडपंपों से पानी निकलना बंद हो गया है। गांव के संतोष कुशवाहा और किशनपाल सिंह के मुताबिक गांव में दो हैंडपंपों में खारा पानी आ रहा है, जो पीने लायक नहीं है। राधा कृष्ण मंदिर के पास लगे हैंडपंप पर सुबह और देर रात पानी के लिए लंबी लाइन लग रही है।
विज्ञापन

जयकर्ण तिवारी और अंगद तिवारी का कहना है कि पानी के संकट से कभी-कभी गांव से पलायन करने का मन करता है। वहीं, लोगों की यह शिकायत भी है कि संबंधित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों अवगत कराने के बाद भी अभी तक नतीजा सिफर ही रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चरखारी के खंड विकास अधिकारी प्रशांत कुमार का इस बाबत कहना है कि अभी तक उनके पास पानी की समस्या के बारे में कोई शिकायत नहीं आई है। सचिव को गांव भेजकर जल्द समस्या का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed