{"_id":"6293bbbca29cd76a72446ec0","slug":"villagers-uproar-over-the-construction-of-a-road-over-the-damaged-culvert-mahoba-news-knp6995782195","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त पुलिया के ऊपर सड़क बनाने पर ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त पुलिया के ऊपर सड़क बनाने पर ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। विकासखंड जैतपुर के रगौलिया बुजुर्ग गांव में सात दशक पुरानी पुलिया के ऊपर से सड़क बनाए जाने पर रविवार को ग्रामीण भड़क गए। आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच जमकर हंगामा किया और एसडीएम को फोन पर सूचना देकर नई पुलिया का निर्माण कराने के बाद सड़क बनवाने की मांग की।
श्रीनगर से जैतपुर तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। ठेकेदार क्षतिग्रस्त पुलिया के दोनों किनारों को चौड़ाकर सड़क बना रहे हैं। जिससे बड़े हादसे का खतरा बना है। ग्रामीण चरन यादव, मूरत सिंह, रविंद्र सिंह, देवेंद्र, पंकज, कल्लू आदि ने बताया कि जर्जर पुलिया से वाहन निकालते समय छत के टुकड़े गिरते हैं।
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण का विरोध करते हुए हंगामा किया। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि इस्टीमेट में सड़क चौड़ीकरण का काम शामिल है। नई पुलिया का प्रावधान नहीं था। पूरा मार्ग बन चुका है। रगौलिया बुजुर्ग में 50 मीटर सड़क बनाने में ग्रामीण व्यवधान पैदा कर रहे हैं। ग्रामीणों को समझाया गया है कि कार्य होने दे, जब पुलिया पास हो जाएगी तो बना दी जाएगी।