फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Villagers outraged over the halting of work on the road leading to the temple

Mahoba News: मंदिर जाने वाली सड़क का काम रोके जाने से ग्रामीणों में आक्रोश

Sat, 19 Sep 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Villagers outraged over the halting of work on the road leading to the temple
फोटो 18 एमएएचपी 16 परिचय-कलक्ट्रेट में एडीएम न्यायिक सुखबीर सिंह को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। संवा
फोटो 18 एमएएचपी 16 परिचय-कलक्ट्रेट में एडीएम न्यायिक सुखबीर सिंह को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा/श्रीनगर। कस्बा श्रीनगर में महेश्वरी माता मंदिर जाने वाली सड़क का काम अचानक रोक दिए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। जिला पंचायत की ओर से कराए जा रहे सड़क निर्माण को रोके जाने पर ग्रामीणों ने शुक्रवार को एडीएम न्यायिक सुखबीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर सड़क का निर्माण पूरा कराए जाने की मांग की है।

ग्राम प्रशासक आशीष राजपूत, आलोक कुमार, सीताराम, मैयादीन आदि ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि महेश्वरी माता मंदिर में नवरात्र पर बड़ी संख्या में भक्त पूजा-अर्चना के लिए जाते हैं। आरोप लगाया कि मंदिर परिसर की जमीन का गाटा संख्या किसी निजी व्यक्ति के नाम दर्ज हो गया है। अब वह व्यक्ति अपनी जमीन से रास्ता देने से मना कर रहा है। शिकायत करने पर प्रशासन ने सड़क निर्माण का काम रुकवा दिया है। जिसे शीघ्र शुरू कराया जाए। एडीएम ने मामले की जांच कराकर शीघ्र सड़क का निर्माण दोबारा शुरू जाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed