फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Villagers on the card to cover an exhibiting Apatron

अपात्रों को अंत्योदय कार्ड देने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 04 May 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 04 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Villagers on the card to cover an exhibiting Apatron
नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला

विकासखंड कबरई के ग्राम खिरुही में कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को एक दर्जन से अधिक लामबंद ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कोटेदार ने सुविधा शुक्ल लेकर अपात्रों के अंत्योदय कार्ड बना दिए हैं। जबकि गरीब योजना से वंचित हैं। उन्होंने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर जांच कराने की मांग की है।  

विज्ञापन


ग्राम खिरुही निवासी बलदू प्रजापति, श्याम, जगमोहन, नीलम, जमुना प्रसाद, राजेंद्र कुमार, रामबाबू, दुलीचंद्र, सीताराम सहित एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने एसडीएम सुशील प्रताप सिंह को सौंपी शिकायत में बताया कि कोटेदार ने पैसे लेकर अपात्र लोगों को अंत्योदय कार्ड दिलाया है। आरोप है कि इन अपात्रों में कोटेदार के परिजन व चेहते भी शामिल हैं। जिन्हें समाजवादी राहत पैकेट योजना का लाभ भी दिलाया गया। विरोध करने पर पात्रों के साथ अभद्रता की जा रही है।
विज्ञापन


शिकायती पत्र में बताया कि गरीब व बेसहारा लोग शासन की योजना से वंचित हैं। सुविधा शुल्क न देने वालों को अंत्योदय राशन कार्डों का लाभ नहीं दिया गया। जिससे वह अफसरों की चौखट पर भटक रहे हैं। ग्रामीणों ने अंत्योदय राशन कार्ड धारकों की जांच कराने और दोषी कोटेदार की राशन की दुकान निरस्त करने की मांग की। एसडीएम ने मामले की जांच का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed