फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Villagers angry over using inferior materials in road construction

सड़क निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने पर भड़के ग्रामीण

Thu, 19 Dec 2019 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry over using inferior materials in road construction
कबरई (महोबा)। कस्बे के ग्राम गहरा में मंडी समिति द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में मानक व गुणवत्ता की अनदेखी से ग्रामीणों में आक्रोश है। गुरुवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने ग्रामीणों के साथ डीएम को शिकायती पत्र भेजकर सड़क निर्माण कार्य की जांच कराते हुए ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 20 वर्ष पहले मंडी समिति द्वारा सड़क का निर्माण कराया गया था। सड़क गड्ढ़ों में तब्दील हो जाने पर ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से मांग की। तब मंडी समिति ने टेंडर निकालकर सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया। सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने पर ग्रामीण भड़क उठे हैं। डीएम को भेजे पत्र में आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा मानकों की अनदेखी की जा रही है। इससे सड़क के बनते ही उखड़ने की आशंका है। बताया कि ठेकेदार द्वारा गांव के ही पहाड़ की मोरंग व पत्थर सड़क निर्माण में प्रयोग किए जा रहे हैं। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed