फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Villagers angry over collision beat farmer, condition critical

टक्कर से गुस्साए ग्रामीणों ने किसान को पीटा, हालत गंभीर

Thu, 07 Nov 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry over collision beat farmer, condition critical
महोबा। चरखारी-महोबा मार्ग में पिकअप गाड़ी में मूंगफली लादकर बेचने आए किसान की गाड़ी सड़क पार कर रहे बच्चे से टकरा गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चालक पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। गंभीर हालत में किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के ग्राम रिवई निवासी मातादीन (50) पुत्र मूलचंद्र खेती किसानी करता है। बुधवार की सुबह मातादीन अपने पिकअप वाहन में मूंगफली लादकर बेंचने के लिए महोबा मंडी आ रहा था। रास्ते में करहरा गांव के समीप सड़क पार कर रहे प्रदीप (04) पुत्र मानसिंह को टक्कर लग गई। इससे मासूम सड़क पर गिर गया। मातादीन ने मानवता दिखाते हुए गाड़ी रोककर बच्चे को उठाया और हालचाल पूछने लगा। इस दौरान आए ग्रामीणों ने किसान की मारपीट शुरू कर दी। हमले से किसान का सिर फट गया और लहूलुहान होकर मौके पर गिर गया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक है। उधर, घायल मासूम प्रदीप भी जिला अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed