फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   village,SDM,notice,house,congrees police vivad

उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेसियों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

Thu, 24 Jun 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
village,SDM,notice,house,congrees police vivad
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता - फोटो : MAHOBA
महोबा। कुरैशी समाज के उत्पीड़न के विरोध में गुरुवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर अतिरिक्त एसडीएम को पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें बंद पड़े स्लाटर हाउसों को आधुनिक तकनीक के साथ जल्द चालू करने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष इसरार पठान के नेतृत्व में महासचिव इसराफील खान, कांग्रेस महिला सभा की जिलाध्यक्ष शकीला बानो ने अतिरिक्त एसडीएम रमेेश कुमार को सौंपे ज्ञापन में बताया कि सरकारी स्लाटर हाउस न होने से निजी स्लाटर हाउस मालिक मनमाने दामों पर छोटे दुकानदारों को मीट बेचते हैं। ज्ञापन में मीट दुकानदारों के लाइसेंस बनाने, नवीनीकरण प्रक्रिया आसान बनाने, सपा सरकार में बंद पड़े चमड़े के कारखानों को शीघ्र चालू कराने, कुरैशी समाज के लोगों पर लगे झूठे मुकदमों की निष्पक्ष जांच कराकर वापस लिए जाने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि उत्पीड़न न रुका तो कांग्रेसी आंदोलन को मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में अहमद खां, इमाम बक्स, नईम अंसारी, नफीस खान, अजमेरी, शब्बीर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed