{"_id":"60e0ab7b8ebc3ed77d7c7402","slug":"village-former-water-police-sdm-mahoba-news-knp638097096","type":"story","status":"publish","title_hn":"साफ-सफाई व्यवस्था बेपटरी, वार्डों में फैली गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साफ-सफाई व्यवस्था बेपटरी, वार्डों में फैली गंदगी
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। नगर पंचायत कबरई में साफ-सफाई व्यवस्था बेपटरी है। नगर के वार्डों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
आंबेडकरनगर सभासद अवधेश रैकवार, विवेक नगर से पुष्पेंद्र सिंह, राजीव नगर सभासद प्रतिनिधि दुर्गेश कुशवाहा, आजाद नगर सभासद प्रतिनिधि चंद्रिका प्रजापति, झलकारी बाई नगर से लक्ष्मी सेन ने बताया कि सफाई के लिए कई बार नगर पंचायत को सूचित किया गया है इसके बावजूद सफाई नहीं हो रही है। नगर के राजेंद्र नगर, इंद्रा नगर, झलकारी बाई नगर, विवेक नगर, राजीव नगर, सुभाष नगर वार्डों में नालियां बजबजा रहीं है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा है।
नगरवासी विजय गुप्ता, कपिल गुप्ता, केशव विश्वकर्मा, भगवानदास वर्मा, अमित द्विवेदी, संदीप शुक्ला, विपिन गुप्ता, श्यामा सेन कई बार शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि जहां पर जल भराव की समस्या है वहां मिट्टी डालकर समतल किया जाएगा। एक सप्ताह में व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।