{"_id":"608a98fe8ebc3e5918522f8a","slug":"village-former-home-police-fir-mahoba-news-knp6258786111","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के मकान से चोरों ने उड़ाया सात लाख का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के मकान से चोरों ने उड़ाया सात लाख का माल
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के कुड़ार गांव में बुधवार की रात चोरों ने किसान के मकान को निशाना बनाया। चोरों ने 60 हजार रुपये की नगदी समेत सात लाख रुपये की कीमत का माल उड़ा दिया। घटना के समय पीड़ित परिवार दूसरे कमरे में गहरी नींद में सो रहा था। गुरुवार की सुबह गांव के बाहर नाले के पास बक्से बरामद किए गए। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी है।
कुड़ार गांव निवासी कालिया यादव प्रतिष्ठित किसान है। उसके चारों पुत्र भी साथ में खेती-किसानी का काम करते है। पूरा परिवार एक साथ रहता है। बुधवार की रात परिजन खाना-खाने के बाद कमरे में सोने चले गए। रात के समय चोर मकान के पीछे से दीवार फांदकर प्रवेेश किए और गृहस्थी के कमरे का ताला तोड़कर दो बक्से उठा ले गए। सुबह जब परिजन जागे तो ताले टूटे व बक्से गायब देख उनके होश उड़ गए। तत्काल घटना की सूचना थाना खरेला पुलिस को दी गई।
गांव में तलाश करने पर नाले के समीप दोनों टूटे बक्से पड़े मिले पर माल गायब मिला। पीड़ित ने बताया कि चोर 60 हजार रुपये की नगदी, सात तोला सोने के आभूषण और एक किलो चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। इसके अलावा अन्य कीमती सामान भी चोरी हुआ है। थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।