{"_id":"60e1fce78ebc3e9eb00d9ca5","slug":"village-dm-covid-19-dpro-vaccinated-mahoba-news-knp6382855122","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेर: कोरोना से मृत हुए सचिव की पौधरोपण अभियान में लगाई ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेर: कोरोना से मृत हुए सचिव की पौधरोपण अभियान में लगाई ड्यूटी
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। एक माह पहले कोरोना संक्रमण से मौत का शिकार बने पंचायत सचिव की पौधरोपण अभियान में जिम्मेदारों ने ड्यूटी लगा दी। इतना ही नहीं रविवार को हुए पौधरोपण अभियान में उन्हें छह गांवों की जिम्मेदारी सौंपी गई। खंड विकास अधिकारी जैतपुर कार्यालय से जारी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने से बाद हड़कंप मच गया। डीपीआरओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
गौरतलब है कि शासन के निर्देश पर वन महोत्सव अभियान के तहत रविवार को गांव-गांव में पौधे रोपित किए जाने थे। जिसके लिए डीएम सत्येंद्र कुमार ने दो जुलाई को पत्र जारी कर विकासखंड की सभी पंचायतों में पौधरोपण के लिए आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पौधे रोपित किए जाने के निर्देश दिए थे। साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिसमें ग्राम पंचायतों संबंधित सचिव के अलावा रोजगार सेवक व तकनीकी सहायक शामिल थे। जैतपुर ब्लॉक में तैनात सचिव सौरभ शुक्ला की कोरोना संक्रमण से एक माह पहले मौत हो गई थी लेकिन अधिकारियों ने उनकी ड्यूटी कैथोरा, रमपुरा, लेवा, लमौरा, अजनर व सतारी गांव में लगा दी।
पत्र सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों ने खासी किरकिरी हुई। फेसबुक व व्हाट्सएप पर लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों के आंख बंद करके काम करने से संबंधित कमेंट किए।
विज्ञापन
उधर खंड विकास अधिकारी जैतपुर विनीत यादव का कहना है कि कंप्यूटर ऑपरेटर ने पुराना डाटा निकालकर फीड कर दिया। सूची देखने पर तत्काल दूसरी संशोधित सूची जारी की गई। उधर डीपीआरओ संतोष कुमार का कहना है कि हो सकता है मानवीय चूक हुई हो। जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।