{"_id":"6330ac60196d7b21f0639fcf","slug":"video-viral-pushing-roadways-bus-of-mahoba-depot-mahoba-news-knp7201113150","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा डिपो की रोडवेज बस को धक्का लगाते वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा डिपो की रोडवेज बस को धक्का लगाते वीडियो वायरल
विज्ञापन
वायरल वीडियो में रोडवेज बस में धक्का लगाते यात्री।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। महोबा डिपो की बस को धक्का लगाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महोबा-मुस्करा मार्ग पर यात्री व चालक-परिचालक बस को धक्का लगाते दिख रहे हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वीडियो को अपने ट्विटर व फेसबुक एकाउंट पर शेयर पर प्रदेश सरकार पर तंज किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वीडियो के साथ लिखा कि जनाब यह है उत्तरप्रदेश की डबल इंजन बस यहां भाजपा सरकार है मस्त और जनता बेबस। वीडियो में दस से अधिक लोग बस को धक्का लगाते दिख रहे हैं। उस समय बस में यात्री सवार थे या नहीं, यह वीडियो में स्पष्ट नहीं हो रहा है।
महोबा डिपो के एआरएम हेमंत कुमार मिश्रा ने इस संबंध में कहा कि 10 दिन पहले का मामला है। बस स्टार्ट नहीं हो रही थी। इस पर उसे धक्का लगवाकर वर्कशॉप पहुंचाया गया था। बसों को वर्कशाप में जांच के बाद ही गंतव्य के लिए भेजा जाता है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के फेसबुक के आधिकारिक हैंडल से की गई पोस्ट।- फोटो : MAHOBA
विज्ञापन