{"_id":"5d03f0b98ebc3e413e7c47a1","slug":"vibhaag-ne-baal-majadooree-karate-hue-28-bachchon-ko-pakada-vyaapaariyon-ka-hangaama","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग ने बाल मजदूरी कर रहे 28 बच्चे पकड़े, व्यापारियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग ने बाल मजदूरी कर रहे 28 बच्चे पकड़े, व्यापारियों का हंगामा
Sat, 15 Jun 2019 12:38 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
mahoba
mahoba
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:38 AM IST
सार
डाक्टरी परीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में हुआ बवाल
विज्ञापन
जिला अस्पताल में हंगामा करते व्यापारी व परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
महोबा। बाल मजदूरी रोकने के लिए शुक्रवार को श्रम विभाग ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शुक्रवार को शहर में सघन अभियान चलाया। इस दौरान होटलों व प्रतिष्ठानों में छापामारी कर 28 बच्चों को काम करते पकड़ा गया। सभी बच्चों को अधिकारी डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। जहां व्यापारियों व बच्चों के परिजनों ने जमकर हंगामा काटा और अधिकारियों से तीखी नोक झोक हुई। बाद में पुलिस ने बच्चों को छोड़ने बात कहते हुए मामला शांत कराया।
जिला श्रम अधिकारी डीपी अग्रहरि, एसडीएम देवेंद्र कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ शहर में अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों व होटलों में बाल मजदूरी करने वाले 28 बच्चों को पकड़ा और काम कराने वाले प्रतिष्ठानों व उनके मालिकों के नाम अंकित किए गए। इसके बाद अधिकारी बच्चों का डाक्टरी परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। कार्रवाई के भय के चलते व्यापारी और बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जहां करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। व्यापारी बच्चों के बालिग होने की बात कहते हुए उन्हें छोड़ने की मांग पर अड़े रहे। जिससे अस्पताल आए मरीजों व तीमारदारों को परेशानी हुई।
पुलिस ने बच्चों को छोड़ने की बात कही तो व्यापारी शांत हुए। बच्चों के पकड़े जाने पर उनके परिजन भी परेशान रहे। इस कार्रवाई से दुकानों व होटलों में छोटे छोटे बच्चों से बाल मजदूरी कराने वाले दुकानदारों में खलबली मच गई। श्रम अधिकारी ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। बाल श्रम किसी भी कीमत पर नही होने दिया जाएगा। प्रतिष्ठानों में पकड़े गए बच्चों के मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।